एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर विपुल शाह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, बोली- उन्होंने मुझे गलत तरीके से टच किया

बॉलीवुड डेस्क. डायरेक्टर विपुल शाह पर वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने सेक्सु्अल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने आपबीती सुनाते हुए बताया- विपुल मुझे हमेशा गलत तरीके से टच करने की कोशिश करते था। इतना ही नहीं वो मुझे बार-बार अपने ऑफिस भी बुलाते थे। उन्होंने मुझे किस भी करने की कोशिश की। 

नमस्ते इंग्लैंड के लिए किया था एलनाज को अप्रोच
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए एलनाज ने बताया कि विपुल ने उन्हें फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में काम करने के लिए अप्रोच किया था। वे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन को दौरान उनसे मिली थीं। उनके मैनेजर ने बताया था कि फिल्म में उन्हें सेकंड लीड दिया जाएगा। एलनाज ने बताया- जब मैं विपुल से मिली तो उन्होंने कहा कि यदि मुझे कास्ट किया तो मुझे अपने लुक का टेस्ट देना होगा और कुछ पेपर्स भी साइन करने होंगे।

वर्सोवा बीच पर हुआ था ऑडिशन
 एलनाज ने बताया- विपुल से मिलने के कुछ दिन बाद वर्सोवा बीच पर मेरा ऑडिशन लिया गया। लेकिन इस ऑडिशन से विपुल सेटिसफाई नहीं हुए। और उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया। इस दौरान विपुल ने मेरे करीब आने की भी कोशिश की। जब मेरा ऑडिशन दोबारा लिया गया तो उन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं हूं। इसके बाद तो वो मुझे किसी दूसरे ही मकसद से ऑफिस बुलाते था। जब हम दोबारा मिले तो उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की। हालांकि, मैंने उन्हें धक्का देकर दूर कर दिया था।


तीन महीने तक करता रहा मुझे टॉर्चर
एलनाज ने बताया- जब मैंने विपुल से शूटिंग के बारे में बात की तो वो मुझे टालने लगे। वो चाहते थे कि मैं अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ घुल-मिल जाऊं। फिर मैंने एक और ऑडिशन दिया। इस दौरान उसने मुझे फिर टच करने की कोशिश की।

जबरन रूम में घुस गए थे विपुल
एलनाज ने बताया- एक कमिटमेंट के चलते मैं विदेश चली गई थी। जब मैं वापस लौटी तो विपुल ने मुझे फिर से ऑडिशन देने के लिए पटियाला बुलाया। ऑडिशन के बाद हम होटल गए। मैंने जब फिल्म की कहानी के बारे में पूछा तो वो बात को टालने लगे। चूकिं, हम एक ही होटल में ठहरे थे तो वो मेरे रूम में आ गए और कहने लगे कि स्क्रिप्ट सुनानी है। इस दौरान उन्होंने मेरे बट पर हाथ लगाया और मुझे अपनी ओर खींचा। उन्होंने मुझे फिल्म के लिए साइन भी नहीं किया। वो मुझे तीन महीने तक टॉर्चर करता रहे। एलनाज का कहना है कि वे विदेशी हैं इसलिए पुलिस के पास नहीं गईं। फिल्म के एक क्रू मेंबर ने मिड डे को बताया कि एलनाज पटियाला  में जरूर थी लेकिन वे फिल्म का हिस्सा नहीं थी और न ही उन्हें साइन किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान ने इश्कबाजी में बताया बऊआ को 1 बटा 2 आशिक, 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज हो सकती है फिल्म

मोदी का राहुल पर तंज- क्या आपने कभी सुना कि मैं कहीं खो गया या छुट्टी चला गया?

保持军事优势 美国如何抵消中国俄罗斯?