एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर विपुल शाह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, बोली- उन्होंने मुझे गलत तरीके से टच किया
बॉलीवुड डेस्क. डायरेक्टर विपुल शाह पर वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने सेक्सु्अल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने आपबीती सुनाते हुए बताया- विपुल मुझे हमेशा गलत तरीके से टच करने की कोशिश करते था। इतना ही नहीं वो मुझे बार-बार अपने ऑफिस भी बुलाते थे। उन्होंने मुझे किस भी करने की कोशिश की। नमस्ते इंग्लैंड के लिए किया था एलनाज को अप्रोच एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए एलनाज ने बताया कि विपुल ने उन्हें फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में काम करने के लिए अप्रोच किया था। वे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन को दौरान उनसे मिली थीं। उनके मैनेजर ने बताया था कि फिल्म में उन्हें सेकंड लीड दिया जाएगा। एलनाज ने बताया- जब मैं विपुल से मिली तो उन्होंने कहा कि यदि मुझे कास्ट किया तो मुझे अपने लुक का टेस्ट देना होगा और कुछ पेपर्स भी साइन करने होंगे। वर्सोवा बीच पर हुआ था ऑडिशन एलनाज ने बताया- विपुल से मिलने के कुछ दिन बाद वर्सोवा बीच पर मेरा ऑडिशन लिया गया। लेकिन इस ऑडिशन से विपुल सेटिसफाई नहीं हुए। और उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया। इस दौरान विपुल ने मेरे करीब आने की...