Posts

Showing posts from December, 2018

सलमान ने इश्कबाजी में बताया बऊआ को 1 बटा 2 आशिक, 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज हो सकती है फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म जीरो का दूसरा गाना इश्कबाजी रिलीज हो गया है। रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही गाने को 4.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में सलमान और शाहरुख की जोरदार कैमिस्ट्री नजर आई है। दोनों ने यूपी वाली स्टाइल में डांस किया है। फिल्म जीरो 2018 के आखिर में 21 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। 4300 स्क्रीन्स पर हो सकती है रिलीज : जीरो कितने स्क्रीन काउंट पर रिलीज होगी, उसको लेकर शाहरुख खान की टीम लगातार माथापच्ची कर रही है। हालांकि खबरें आ रही हैं कि शाहरुख उसे 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करेंगे। ओवरसीज मार्केट में उनकी पैठ अच्छी है। लिहाजा वहां 550 से ज्यादा स्क्रीन काउंट टारगेट किए जा रहे हैं। नहीं मिल रहा फ्री रन : बजट के हिसाब से फिल्म को कम से कम एक हफ्ते का फ्री रन मिलना चाहिए। वह फिल्म को नहीं मिल रहा। उसके अगले हफ्ते ही सिम्बा आ रही है। केदारनाथ की रिलीज के बाद तय होगा । उसके बाद ही फिल्म कितना ओपनिंग ले सकती है, वह तय होगा। उस लिहाज से वह संजू, ठग्स और रेस3 का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं, वह देखना दिलचस्प होगा। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह...