सलमान ने इश्कबाजी में बताया बऊआ को 1 बटा 2 आशिक, 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज हो सकती है फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म जीरो का दूसरा गाना इश्कबाजी रिलीज हो गया है। रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही गाने को 4.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में सलमान और शाहरुख की जोरदार कैमिस्ट्री नजर आई है। दोनों ने यूपी वाली स्टाइल में डांस किया है। फिल्म जीरो 2018 के आखिर में 21 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।

4300 स्क्रीन्स पर हो सकती है रिलीज : जीरो कितने स्क्रीन काउंट पर रिलीज होगी, उसको लेकर शाहरुख खान की टीम लगातार माथापच्ची कर रही है। हालांकि खबरें आ रही हैं कि शाहरुख उसे 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करेंगे। ओवरसीज मार्केट में उनकी पैठ अच्छी है। लिहाजा वहां 550 से ज्यादा स्क्रीन काउंट टारगेट किए जा रहे हैं।

नहीं मिल रहा फ्री रन : बजट के हिसाब से फिल्म को कम से कम एक हफ्ते का फ्री रन मिलना चाहिए। वह फिल्म को नहीं मिल रहा। उसके अगले हफ्ते ही सिम्बा आ रही है। केदारनाथ की रिलीज के बाद तय होगा। उसके बाद ही फिल्म कितना ओपनिंग ले सकती है, वह तय होगा। उस लिहाज से वह संजू, ठग्स और रेस3 का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं, वह देखना दिलचस्प होगा।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यहां के उम्मेद भवन पैलेस की बारादरी में रविवार देर रात हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। पैलेस के प्लाजा एरिया में मंडप बनाया गया था, जहां बेंगलूरू से आए पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अगुआई में 11 पंडितों ने शादी के मंत्र पढ़े। इस दौरान जूते छिपाने की रस्म भी हुई। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेजों के अनुसार प्रियंका की कजिन परिणीति ने निक से जूते छिपाई के लिए  करीब 3.5 करोड़  (5 लाख डॉलर‌‌) मांगे थे। निक ने कितना नेग दिया, यह पता नहीं चल पाया।

इससे पहले शाम को उम्मेद भवन पैलेस के स्टाफ गेट के पास बने गार्डन एरिया से निक की बारात रवाना हुई। शेरवानी और चूड़ीदार पायजामे में सजे निक ने साफा पहन रखा था और कमर पर तलवार भी बांधी। देशी-विदेशी बारातियों ने नाचते-गाते हुए पैलेस में ही एक चक्कर लगाया। सभी मेहमान ट्रेडिशनल कास्ट्यूम में थे। वधु पक्ष की ओर से मधु चोपड़ा ने बारातियों का स्वागत किया गया। 

निक ने कुवैत और दुबई से भी बुलाए शेफ : पैलेस में मेहमानों को फूड सर्व करने के लिए ताज के 50 से ज्यादा शेफ आए थे। इनके साथ ही निक ने कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ भी बुलाए। शादी में मेकअप के लिए 15 ब्यूटी एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई।

शादी से दूर रहे शाहरुख खान, एआर रहमान : शादी में बॉलीवुड का कोई बड़ा चेहरा नहीं दिखा। जबकि शाहरुख खान, एआर रहमान के अलावा हॉलीवुड स्टार और डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द रॉक (ड्वेन जॉनसन) और सिंगर रिहाना के नाम से तो उम्मेद भवन पैलेस में कमरे भी बुक थे, लेकिन आया कोई नहीं। पहले 100 मेहमानों के नाम थे, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही यह लिस्ट 250 तक पहुंच गई थी। इस लिहाज से उम्मेद भवन में 64 और अजीत भवन में 65 कमरे बुक थे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और सोनू निगम भी आने वाले थे।

Comments

Popular posts from this blog

मोदी का राहुल पर तंज- क्या आपने कभी सुना कि मैं कहीं खो गया या छुट्टी चला गया?

保持军事优势 美国如何抵消中国俄罗斯?